किशनगंज, अक्टूबर 25 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्थित कोठीटोला देवरी गांव के महादलित परिवार आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित हैं। गांव को घनीफुलसरा चैनपुर से जोड़ने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क बरसात के मौसम में पूरी तरह बदहाल हो गई है। विगत बाढ़ में सड़क दो स्थानों पर कटकर ध्वस्त हो गई, जिससे वहां जलभराव हो गया है और आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को उठानी पड़ रही है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी, इलाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए गांव से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। स्थानी...