किशनगंज, नवम्बर 26 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार की सुबह की बताई जा रही है। इस संबंध में लापता नाबालिग लड़की की की मां ने गुरुवार को किशनगंज सदर थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। सदर थाना की पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया है नाबालिग लड़की अपनी नानी के घर रह रही थी। बुधवार की सुबह वह घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजन जब उसकी तलाश में कोचिंग संस्थान पहुंचे, तो पता चला कि वह उस दिन कोचिंग गई ही नहीं थी। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन नाब...