Kishanganj News: कोचाधामन प्रखंड के बगलबारी पंचायत में जारी है महानंदा नदी का भीषण कटाव, कई गांवों का अस्तित्व खतरे में
किशनगंज, जुलाई 29 -- Kishanganj News: बिशनपुर, निज संवाददाता । कोचाधामन प्रखंड के बगलबाड़ी पंचायत में महानंदा नदी के भीषण कटाव से कई गांव, टोले और प्राथमिक विद्यालय बैरबन्ना कटाव की भीषण चपेट में है। महानंदा नदी नूरी टोला, हाट टोला और बैरबन्ना गांव के बिल्कुल करीब से बह रही है। इसके अतिरिक्त, सिंघिया चकन्दरा स्थित स्टेट पावर ग्रिड और बाराह मसिया स्थित सेंट्रल पावर ग्रिड भी नदी से कुछ ही दूरी पर हैं, जिससे इन महत्वपूर्ण ढांचों पर भी कटाव का खतरा मंडरा रहा है। पिछले तीन दशकों से अधिक समय से इन गांवों के लोग महानंदा नदी के कटाव का दंश झेल रहे हैं। अब तक सैकड़ों परिवारों के घर नदी में समा चुके हैं। वर्ष 2017 की प्रलयंकारी बाढ़ और कटाव में भी एक दर्जन से अधिक परिवारों के आशियाने नदी की भेंट चढ़ गए थे। इस भयावह स्थिति से स्थानीय ग्रामीण चिंतित हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.