Kishanganj News: किशनगंज में जरूरत के मुताबिक मिल रही बिजली
किशनगंज, जुलाई 14 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिले में बिजली उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त बिजली मिल रही है। इसके बावजूद कभी-कभार होने वाली बिजली कटौती का मुख्य कारण कुछ तकनीकी खराबी को बताया जा रहा है। बिजली विभाग के अनुसार, जिले के अधिकांश प्रखंडों में रोजाना 22 घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन मौसम और तकनीकी दिक्कतों की वजह से कभी-कभी आपूर्ति बाधित हो जाती है। बताया जाता है की आंधी और भारी बारिश के कारण हाई-वोल्टेज तारों और पोल आदि पर पेड़ या उनकी टहनियां गिर जाती हैं। इससे कई बार 33 केवी का इंसुलेटर पंचर हो जाता है, जिसे ठीक कर सिस्टम को दोबारा रिस्टार्ट करने में अधिक समय लग जाता है। तारों पर गिरे पेड़ो को हटाने के लिए विभाग अपने कर्मियों को लगाता है। लेकिन कई बार परिस्थितियां ऐसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.