Kishanganj News: किशनगंज पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह में 55 आरोपियों को किया गिरफ्तार
किशनगंज, सितम्बर 23 -- Kishanganj News: किशनगंज। जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर 15 से 21 सितंबर तक चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने चौतरफा कार्रवाई की है। इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं वाहन जांच और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 2 लाख 65 हजार रुपये की जुर्माना वसूल की है। पुलिस को इस अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ट्रक लूट गिरोह का उद्भेदन किया था। बदमाशों के पास से 15 लीटर ऑयल, 189 डिब्बे, एक ट्रक और चार मोबाइल बरामद किए गए थे। इसके अलावा पुलिस ने एक देसी कट्टा जब्त किया है और एक अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद करने में सफल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.