Kishanganj News: किशनगंज-ठाकुरगंज सड़क पर जगह-जगह गड्ढे
किशनगंज, अक्टूबर 5 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता किशनगंज से ठाकुरगंज को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क का अधिकांश हिस्सा जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क की बदहाली से पोठिया और ठाकुरगंज प्रखंड की करीब 1 लाख से अधिक आबादी प्रभावित है। इस महत्वपूर्ण सड़क को दोनों प्रखंडों की लाइफलाइन माना जाता है। बावजूद इसके सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। इससे छात्र-छात्राओं, किसानों, व्यापारियों, मरीजों और आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों से होकर गुजरना वाहन चालकों के लिए रोजाना चुनौती बना हुआ है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन छोटे-बडे़ हादसे होते रहते हैं। रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.