Kishanganj News: किशनगंज के चरघड़िया एंट्री प्वाइंट पर 85 लाख की लागत से बनेगा चेकपोस्ट
किशनगंज, अक्टूबर 26 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। जिले में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने कमर कस ली है। जिले की निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अब एक नया चेकपोस्ट बनाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह नया चेकपोस्ट कोचाधामन प्रखंड के चरघड़िया एंट्री प्वाइंट पर बनाया जाएगा। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत करीब 85 लाख रुपये है। विभाग से इस चेकपोस्ट के निर्माण की आधिकारिक स्वीकृति मिलने के बाद भवन निर्माण विभाग को इसके निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।इस चेकपोस्ट के अंतर्गत वाहनों की सघन चेकिंग के लिए एक नया भवन और पुलिस कर्मियों के लिए बैरक का निर्माण भी किया जाएगा। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक दीपक मिश्रा ने बताया कि चरघड़िया एंट्री प्वाइंट पर चेकपोस्ट बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। इसके ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.