किशनगंज, जुलाई 15 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम को किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी बेचने वालों व खरीदने वालों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया है। कार्रवाई में पुलिस ने डांगी बस्ती में एक घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चार युवकों को अवैध लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने डांगी बस्ती में एक घर में छापेमारी करते हुए नौ हजार पीस लॉटरी टिकट बरामद किया है। साथ ही 25450 रुपए नगदी बरामद किया गया है। लॉटरी टिकट के साथ पकड़ा गया आरोपी कुंदन कुमार डांगी बस्ती, छोटू यादव,बिनोद गुप्ता दिलावरगंज व उमेश सहनी धर्मगंज का रहने वाला है। पकड़े गए युवकों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि लॉटरी टिकट को बंगाल के इस्लामपुर से लाकर बेचते थे। टिकट किराए के कमरे में रखते थे। किशनगंज सदर ...