Kishanganj News: कालियागंज उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी, छह पंखे व मोटर ले उड़े चोर
किशनगंज, जुलाई 27 -- Kishanganj News: पोठिया निज। संवाददाता, पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कालियागंज उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार रात चोरों ने खिड़की का ग्रिल काटकर विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर कक्षा 9 एवं 10 से छह इलेक्ट्रिक पंखे तथा एक मोटर चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय प्रशासन ने पोठिया थाना को सूचना दी। प्रधानाध्यापक विनोद गुप्ता ने बताया कि अपराधियों ने विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे को निष्क्रिय करने के लिए उसके ऊपर स्टीकर चिपका दिया था, ताकि उनकी पहचान न हो सके। रात्रि प्रहरी शम्स तरहे के अनुसार, चोरों ने विद्यालय के पीछे की ओर से कक्षा 9 की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: प्राथमिक विद्यालय में बड़ी चोरी, लैब और किचन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.