Kishanganj News: कर्तव्य में लापरवाही पर दो अवर निरीक्षकों को एसपी ने किया निलंबित
किशनगंज, अक्टूबर 5 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता । कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ किशनगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी संतोष कुमार द्वारा जिले के विभिन्न थानों और कैंपों का औचक निरीक्षण करने के बाद दो पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य पुलिस पदाधिकारियों से विभागीय कार्रवाई के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। कार्रवाई में कोचाधामन और पौआखाली के अवर निरीक्षक को निलंबित किया गया है। कोचाधामन थाना के अवर निरीक्षक अरुण कुमार को कांड संख्या 445/26 के अनुसंधान में त्रुटियां पाए जाने, मनमानेपन और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पौआखाली थाना के अपर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह औचक निरीक्षण के दौरान अपने कर्तव्य से नदारद पाए गए। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.