Kishanganj News: कमलपुर पंचायत में फिर से शुरू हुआ आधार सेंटर
किशनगंज, नवम्बर 25 -- Kishanganj News: बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के कमलपुर पंचायत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बंद पड़ा कमलपुर पंचायत भवन स्थित आधार सेंटर एक बार फिर से चालू हो गया है। सेंटर के दोबारा शुरू होने से कमलपुर सहित आसपास की कई पंचायतों के हजारों लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अब प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। गौरतलब है कि कमलपुर पंचायत भवन में पिछले करीब कई वर्षों से आधार सेंटर संचालित हो रहा था, लेकिन पिछले कई महीनों से इसके बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सेंटर बंद होने के बाद इसे कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और आम लोगों को आधार से जुड़े कार्यों के लिए दूर जाना पड़ता था।लोगो की समस्याओं को देखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.