किशनगंज, सितम्बर 1 -- Kishanganj News: मनसाही, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के सिरनिया पश्चिम पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे जहां पंचायत के लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। यह भी पढ़ें- Katihar News: सहयोग शिविर में दिव्यांगों को मिली बैट्री ट्राइसाइकिलसमस्याओं की प्रस्तुति लोगों ने गांव की जिन मुख्य समस्याओं को शिविर में रखा उनमें गांव की हर सड़क पर जल जमाव एवं जल निकासी की समस्या मुख्य रही वहीं हफलागंज शिव मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की गई। शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, आधार सुधार, भूमि विवाद, बिजली, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के बदहाल व्यवस्था की समस्याओं को लेकर भी लोगों ने आवेदन दिए और पदाधिकारियों से जल्द से जल्द इस...