Kishanganj News: ऐतिहासिक दलुआ हाट दुर्गा पूजा मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
किशनगंज, अक्टूबर 23 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया प्रखंड की फाला पंचायत स्थित दलुआ हाट दुर्गा मंदिर परिसर में दशहरे के दूसरे दिन लगने वाले एक दिवसीय दुर्गा पूजा मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक यह ऐतिहासिक मेला हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। मेले में पोठिया, ठाकुरगंज समेत आसपास के क्षेत्रों के अलावा पश्चिम बंगाल और पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। कमिटी के अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह,सचिव सह अधिवक्ता सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि दलुआ हाट दुर्गा पूजा मेला कमिटी की ओर से आयोजित इस मेले को लेकर बुधवार से ही तैयारियां तेज हो गईं। विभिन्न स्थानों से व्यापारी अपनी दुकानें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.