किशनगंज, अक्टूबर 3 -- Kishanganj News: पौआखाली। किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार को पौआखाली थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की पुलिसिंग व्यवस्था और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी के अचानक थाना पहुंचने पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों में सक्रियता बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में दर्ज विभिन्न कांडों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति और लंबित मामलों की बारी-बारी से जानकारी ली। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों और आवश्यक दस्तावेजों के रखरखाव की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा थाना की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित बनाए रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण ...