Kishanganj News: एसपी ने परखी गलगलिया थाना व सीमा चेकपोस्ट की सुरक्षा व्यवस्था
किशनगंज, अगस्त 8 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार की शाम अचानक गलगलिया थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक पहुंचने से थाना परिसर में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, आगंतुक पंजी सहित विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के निर्देश एसपी ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, रिकॉर्ड के अद्यतन संधारण तथा आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को अनुशासित कार्यशैली अपनाने, तकनीक आधारित प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा देने तथा जनता के साथ संवेदनशील और सौह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.