किशनगंज, सितम्बर 1 -- Kishanganj News: ​किशनगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा व्यापारियों के व्यवसायिक माहौल को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसपी संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के कई प्रतिष्ठित उद्यमी और व्यापारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं से रूबरू होना और उन्हें पूरी तरह से भयमुक्त वातावरण प्रदान करना था। ​बैठक के दौरान एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा भी पुलिस की प्राथमिकता में है। उन्होंने उद्यमियों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या है, तो वे बिना किसी झिझक के सामने आएं। एसपी ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि यदि कोई असामाजिक तत्व एक्सटॉर्शन या किसी अन्य...