Kishanganj News: एसडीपीओ ने सदर थाने में की कांडों की समीक्षा
किशनगंज, अक्टूबर 24 -- आपराधिक मामलों की समीक्षा Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। एसडीपीओ खुसरू सिराज ने शुक्रवार की शाम को किशनगंज सदर थाने में आपराधिक कांडों की विस्तृत समीक्षा की। थाने में करीब तीन घंटे तक चली बैठक में बारी-बारी से सभी मामलों की फाइलों को खंगाला गया। समीक्षा के दौरान एसडीपीओ ने वारंट, कुर्की, आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निष्पादन की वर्तमान स्थिति की गहन जांच की। एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और मामलों के त्वरित निपटारे के लिए वारंट तामिला व गिरफ्तारी की गति बढ़ाई जाए। इसके लिए उन्होंने थाने में एक स्पेशल ड्राइव चलाने की बात कही। समीक्षा बैठक के दौरान कुछ मामले लंबित पाए जाने पर एसडीपीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को सख्त हिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.