किशनगंज, अक्टूबर 15 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दौरान दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने पोठिया प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम अनिकेत कुमार और एसडीपीओ-टू मनोज कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से बातचीत की और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया। अधिकारियों ने पूजा समितियों के अध्यक्ष और सचिव क...