किशनगंज, जुलाई 11 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ठाकुरगंज की ओर से शनिवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के धनतोला और गर्भंडांगा गांव में नि:शुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह भी पढ़ें- Champawat News: शिविर में 122 पशुओं का परीक्षण कियाशिविर का आयोजन कमांडेंट राज कुमार खलखो के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में मानव चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार झा और 12वीं वाहिनी किशनगंज के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोबिन तिवारी ने अपनी टीम के साथ ग्रामीणों और उनके पालतू पशुओं की जांच की। शिविर का आयोजन धनतोला स्थित 'एफ' समवाय के अंतर्गत किया गया, जिसमें धनतोला, गर्भंडांगा, हनुमान चौक, मूलबाड़ी...