Kishanganj News: एसएसबी के द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
किशनगंज, सितम्बर 24 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। गुरुवार को 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज के बीओपी पैकटोला के द्वारा झाला पंचायत भवन में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झाला पंचायत के स्थानीय ग्रामीणों के बीमार पशुओं का उपचार पशु चिकित्सक डॉ. सइदुल रहमान द्वारा किया गया। इस दौरान एसएसबी द्वारा ग्रामीणों को मुफ्त में दवाइयों का वितरण भी किया गया। एसएसबी कैंप पैकटोला के कंपनी कमांडर ने बताया कि शिविर में कुल 305 पशुओं का इलाज किया गया एवं दवाइयों का वितरण सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसबी अधिकारियों ने ग्रामीणों को पशुओं की देखभाल और समय पर टीकाकरण के बारे में भी जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.