किशनगंज, जुलाई 27 -- Kishanganj News: बहादुरगंज निज। संवाददाता, बहादुरगंज में विगत शनिवार को नीट पेपर लीक विरोध की आर में बिना अनुमति के प्रोटेस्ट मार्च निकालकर पदाधिकारी एवं पुलिस बल पर ईंट पत्थर चलाकर जानलेवा हमला और घायल कर सार्वजनिक संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचाने से जुड़े मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा उक्त मामले में शनिवार को बाईस की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को पांच आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में भेजकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छाप...