Kishanganj News: एक माह में किशनगंज पुलिस की कार्रवाई, 239 गिरफ्तार
किशनगंज, जुलाई 3 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जून माह में किशनगंज पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। एक जून से 30 जून तक चलाए गए अभियान में पुलिस ने 239 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 14 लाख 52 हजार 906 रुपये जुर्माना लगाया गया है। पुलिस द्वारा जारी मासिक उपलब्धि रिपोर्ट के अनुसार, अभियान के दौरान 6 किलो 106 ग्राम हेरोइन, ब्राउन शुगर एवं स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 13.460 किलोग्राम गांजा, 2092.405 लीटर विदेशी शराब, 172.1 लीटर देशी शराब जप्त किया गया 380 लीटर जावा विनष्ट किया गया।कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.