किशनगंज, अगस्त 6 -- Kishanganj News: बहादुरगंज। निज संवाददाता पत्नी द्वारा बीती रात शराब पीकर उतपात मचाते अपने शराबी पति को पुलिस के हवाले करने की घटना लोगों के चर्चा में है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग आठ बजे सरंडा वार्ड संख्या बारह में शराबी पति अबेश आलम द्वारा पड़ोसी संग गाली गलौज एवं पत्नी संग मारपीट की घटना से आक्रोशित पत्नी रुकसाना खातुन द्वारा पुलिस को घटना की सूचना देकर अपने शराबी पति को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपी अबेश आलम को थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि होने के उपरांत पत्नी की शिकायत पर आरोपी शराबी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...