किशनगंज, अक्टूबर 28 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोथरा में बुधवार को ई-कचरा प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के इको क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को ई-कचरे के दुष्प्रभावों और उसके सुरक्षित निस्तारण के तरीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों ने कचरे के पृथक्करण का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : ई-कचरा प्रबंधन का पाठ पढ़कर बच्चों ने किया व्यावहारिक प्रदर्शनई-कचरे के दुष्प्रभाव और सुरक्षित निस्तारण प्रभारी प्रधानाध्यापक चन्द्र शेखर के निर्देश पर इको क्लब की मेंटर अंकिता कलवार ने शिक्षिका तरन्नुम बेगम और शिक्षक तपेश कुमार वर्म...