किशनगंज, अगस्त 10 -- Kishanganj News: पोठिया। कटिहार-सिलीगुड़ी रेलखंड पर सोमवार को सिलीगुड़ी-मालदा कोट डेमू ट्रेन संख्या 75720 के इंजन में तकनीकी खराबी आने से ट्रेन तैयबपुर हॉल्ट पर करीब 49 मिनट तक खड़ी रही। अचानक ट्रेन रुकने से उसमें सवार रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चिलचिलाती धूप और उमस के बीच ट्रेन के लंबे समय तक खड़े रहने से यात्रियों में बेचैनी देखी गई। कई यात्री ट्रेन के सामान्य परिचालन शुरू होने का इंतजार करते रहे। यह भी पढ़ें- इंजन में खराबी से 49 मिनट तैयबपुर हॉल्ट पर खड़ी रही डेमू, यात्री परेशानयातायात पर प्रभाव ट्रेन के तैयबपुर हॉल्ट पर रुके रहने का असर सड़क यातायात पर भी पड़ा। ट्रेन के कारण शेखपुरा और पोठिया रेलवे फाटक करीब 49 मिनट तक बंद रहे। इससे ठाकुरगंज-इस्लामपुर सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। फाटक ...