Kishanganj News: आस्था का केंद्र है डुमरिया काली मंदिर
किशनगंज, नवम्बर 6 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के वार्ड संख्या 30 स्थित डुमरिया काली मंदिर में भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। मंदिर में भक्तों की अटूट आस्था है। मंदिर का इतिहास 72 वर्ष पुराना है। पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह के पिता स्वर्गीय दिनेन्द्र नाथ सिंह व मोहल्ले के कुछ लोगों के सहयोग से करीब 72 वर्ष पूर्व पूजा आरंभ की गई थी। उस समय चारो ओर से टाटी घेर कर मां काली की पूजा की जाती थी। धीरे-धीरे मंदिर में लोगों की आस्था बढ़ने लगी। तब जाकर दिनेन्द्र नाथ सिंह के प्रयास से वहां पक्के का भवन बनाया गया। मंदिर परिसर भव्य भवन में तब्दील हो गया। यहां मां काली की स्थायी प्रतिमा स्थापित है। पहले दिनेन्द्र नाथ सिंह के पुत्र पिन्टू सिंह के द्वारा मंदिर में पूजा की जाने लगी और इन्ही के प्रयास से हनुमान मंदिर का निर्माण हुआ था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.