Kishanganj News: आरोपी को पकड़ किया पुलिस के हवाले
किशनगंज, अगस्त 3 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर के लाइन चपरासी मोहल्ला में एक महिला से 14 हजार रुपये छिनने के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को पुराना खगड़ा निवासी एक महिला पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 14 हजार रुपये निकालकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने उनका पीछा किया और मौका पाकर रुपये छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित महिला लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में सोमवार को महिला की नजर आरोपी युवक पर पड़ गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने महिला से रुपये छीनने की बात स्वीकार कर ली। बताया जाता है कि आरोपी युवक ने छीनी गई रकम लौटाने का आश्वासन दिया। आरोपी युवक को फिलहाल लोगों ने पुलिस के हवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.