किशनगंज, अक्टूबर 7 -- Kishanganj News: बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय में संचालित आधार सेन्टर बंद रहने की शिक़ायत पर पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने आधार सेंटर का जायज़ा लिया जहां आधार सेंटर बंद था और छोटे छोटे बच्चे आधार से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु आए हुए थे। फ़ोन पर संचालक से जानकारी मिली कि आधार से संबंधित इलेक्टॉनिक सामान चोरी होने के कारण आधार सेन्टर बंद है। पिछले चार महीनों में आधार सेन्टर अधिकांश समय बंद रहा है। पिछले दिनों अलता आधार सेन्टर को बंद करवाकर इसे चालू करवाया गया था। अब अलता के साथ साथ कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय में संचालित आधार सेन्टर भी बंद है। इस संबंध में आधार केन्द्र डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर, अनुमंडल पदाधिकारी किशनगंज,उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी आधार सेन्टर से फ़ोन पर बात कर आवश्यक कार्र...