किशनगंज, अगस्त 30 -- Kishanganj News: बहादुरगंज। आज रविवार को बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत सभी बीस पंचायतों में पंचायत विकास दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम सभा आयोजित किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सुमन लता द्वारा विभागीय निर्देश के तहत सभी बीस पंचायतों में पंचायत विकास दिवस के मद्देनजर आयोजित होने वाले ग्राम सभा को लेकर संबंधित पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिवों के अलावे अन्य पंचायत स्तरीय कर्मियों को प्रतिनियुक्त कर कार्यक्रम को सफल बनाने से जुड़ी सारी तैयारी पुर्ण करने संबंधी पहल किया गया है। बीपीआरओ स्तर पर निर्गत पत्र की प्रति प्रखंड स्तरीय जीविका, कृषि विभाग, मनरेगा, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि से जुड़े पदाधिकारी को निर्गत करवाकर पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम सभा में पंचायत...