Kishanganj News: आज डूबते सूर्य को आगे देंगे छठ व्रती
किशनगंज, नवम्बर 15 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ अपने तीसरे और महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। आज रविवार को किशनगंज जिले में छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसको लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। छठ पूजा के पारंपरिक गीतों से घर-आंगन गूंज रहे हैं, वहीं विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं के स्वागत और पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: खरना के साथ 36 घंटो के निर्जला व्रत की हुई शुरुआत चार दिवसीय छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय और दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान संपन्न होने के बाद अब व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास पर हैं। रविवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए व्रती अपने परिवार के सदस्यों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.