किशनगंज, अक्टूबर 24 -- सड़क और पुल के अभाव से ग्रामीण परेशान Kishanganj News: टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धवेली पंचायत के वार्ड संख्या 08 स्थित अमीरपुर गांव आजादी के सात दशक बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। गांव में अब तक न तो आरसीसी पुल का निर्माण हो सका है और न ही पक्की सड़क बन पाई है। इसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। गांव तक जाने वाली कच्ची सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलजमाव में तब्दील हो जाती है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और किसानों को सबसे अधिक कठिनाई झेलनी पड़ती है। कई बार मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा पाने से गंभीर स्थि...