Kishanganj News: आग लगने से तीन घर राख, जिंदगी भर की जमा-पूंजी पलभर में खाक
किशनगंज, नवम्बर 7 -- पोठिया में आग से तीन मकान राख Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-पांच स्थित नयाबाड़ी पौवाखाली गांव में शुक्रवार की दोपहर आग ने ऐसा तांडव मचाया कि तीन परिवारों की खुशियां पलभर में राख के ढेर में तब्दील हो गईं। भीषण अग्निकांड में तीन कच्चे मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की विकराल लपटों के सामने पीड़ित परिवार बेबस नजर आए। घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी, साइकिल समेत जिंदगी की जरूरत का हर सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे के बाद तीनों परिवारों के सिर से छत छिन गई और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।
आग ने आसपास के घरों को भी लिया चपेट में अगलगी के दौरान पुरुष घर से बाहर थे, जबकि महिलाएं घरेलू कामकाज में व्यस्त थीं। इसी दौरान अचानक एक घर से धुएं का गुबार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.