किशनगंज, सितम्बर 23 -- Kishanganj News: किशनगंज। जिले में अवैध खनन एवं बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीएम नवीन कुमार के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने मंगलवार और सोमवार को पुलिस टीम के साथ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर पर 1.06 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान चिचुआबारी पिकेट अंतर्गत कटकुवां में छापेमारी की गई। यहां अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। ट्रैक्टर को जप्त कर संबंधित थाना को सुपुर्द कर दिया गया। वाहन मालिक पर 1.06 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध बालू का ...