Kishanganj News: अवैध बालू खनन के खिलाफ खनन विभाग व पुलिस टीम ने की कार्रवाई
किशनगंज, अगस्त 8 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता देवीचौक-सोनापुर मुख्यपथ स्थित महानंदा नदी के चमानीघाट पर गुरुवार की देर शाम हुई छापेमारी में 8 लोहे के नावों को बुलडोजर के सहारे नष्ट किया गया। जिसकी कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि चमानीघाट से अवैध बालू व पत्थर का उत्खनन स्थानीय ट्रैक्टर चालकों द्वारा बड़े पैमाने पर शुरू किया गया था। महानंदा नदी का जलस्तर इन दिनों अधिक रहने के कारण बालू कारोबारी लोहे के नाव से बालू व पत्थर की निकासी कर भंडारण कर बिक्री कर रहे थे। गुरुवार को खनन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पोठिया प्रखंड के चमानी घाट के अवैध रूप से बालू व पत्थर का उठाव नाव के सहारे किया जा रहा है। सूचना मिलते ही खान निरीक्षक सह सक्षम पदाधिकारी सुनील कुमार और पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे ने संयुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.