Kishanganj News: अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
किशनगंज, अक्टूबर 15 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना पुलिस ने शहर के मझिया रोड से मंगलवार की शाम 1.5 लीटर चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, डायल 112 में तैनात पुलिस पदाधिकारी को मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि मझिया रोड में एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ खड़ा है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक की तीन बोतलों में भरी हुई 1.5 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.