किशनगंज, जुलाई 11 -- Kishanganj News: पोठिया निज संवाददाता पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ अंतर्गत डोक नदी के सतमेढ़ी घाट पर शनिवार सुबह जिला प्रशासन ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खनन विभाग, अंचल प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ शनिवार सुबह तकरीबन 5 बजे से 10 बजे तक डोंक नदी के अलग-अलग घाटों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सतमेढ़ी घाट पर अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे बांस, बत्ती एवं फोम से बने एक दर्जन से अधिक नावों को जेसीबी मशीन से मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। वहीं नदी किनारे बंधे एक लोहे के नाव को भी प्रशासन ने जप्त कर जेसीबी से तोड़कर नष्ट कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : अवैध खनन को लेकर प्रशासन ने डोंक नदी के कई घाटों पर की छापेमारीकार्रवाई का प्रभाव इस कार्रवाई से ...