किशनगंज, सितम्बर 29 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता जिले में अवैध खनन एवं बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ डीएम नवीन कुमार एवं एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर मंगलवार को खनन विभाग, किशनगंज थाना एवं अर्राबारी थाना की संयुक्त टीम ने ओदरा घाट के समीप छापेमारी की। खान निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान टीम को देखकर बालू लदे दो ट्रैक्टर के चालक वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस बल को नजदीक आते देख दोनों चालक ट्रैक्टर से बालू गिराकर मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस टीम ने दोनों ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। जप्त वाहनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए किशनगंज थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बूढ़ी कनकई नदी से अवैध बालू खनन कर ले जा रहा ट्रैक्टर जप्त कार्रवाई के दौरान नदी में अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे...