किशनगंज, अक्टूबर 26 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। रोज की तरह सोमवार को भी वे अपने काम में जुटे थे। कार्यालय में सब कुछ सामान्य था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में एक साथी हमेशा के लिए बिछड़ जाएगा। ठाकुरगंज अवर निबंधन कार्यालय में सोमवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब दस्तावेज नवीस जाकिर हुसैन (40) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर से कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। बैलबाड़ी गांव निवासी जाकिर हुसैन सोमवार को कार्यालय में अपने काम निपटाने में लगे थे। काम पूरा करने के बाद वे अपनी कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ने की बात सामने आई। उनकी हालत बिगड़ते देख आसपास मौजूद लोग घबरा गए। सहकर्मियों और अन्य लोगों ने ...