Kishanganj News: अमरूद की खेती को लेकर जारी प्रशिक्षण का समापन समारोह
किशनगंज, अक्टूबर 10 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय (डीकेएसी), किशनगंज में एटीएमए, दरभंगा के सहयोग से 5 से 9 अक्टूबर तक आयोजित 'अमरूद की खेती' विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को अमरूद की वैज्ञानिक खेती, उन्नत उत्पादन तकनीकों, पौधों की देखभाल, बाग प्रबंधन तथा टिकाऊ बागवानी पद्धतियों के संबंध में तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को अमरूद की खेती में आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग तथा उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। समापन समारोह में पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. श्वेता एवं डॉ. हेना परवीन तथा सह-समन्वयक डॉ. आराधना एवं डॉ. मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.