किशनगंज, जुलाई 26 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अभियान बसेरा-02 के तहत पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी शशि कुमार ने 21 लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चा सौंपते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य भूमिहीन एवं पात्र परिवारों को भूमि संबंधी अधिकार दिलाना और उन्हें कानूनी सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने लाभुकों से प्राप्त पर्चे का सुरक्षित उपयोग करने तथा भूमि से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए अंचल कार्यालय से संपर्क करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 40 लाभुकों के बीच वासगीत पर्चा का हुआ वितरणकार्यक्रम के उद्देश्य अंचलाधिकारी ने बताया कि अभियान बसेरा-02 के माध्यम से पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें बंदोबस्ती पर्चा उपलब्...