किशनगंज, सितम्बर 29 -- Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता किसी बच्चे के पहले कदम उसके परिवार के लिए केवल चलने की शुरुआत नहीं होते, वे उसके भविष्य की उम्मीद भी होते हैं। लेकिन जन्म से ही पैरों में विकृति हो तो यही कदम परिवार के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। क्लबफुट यानी जन्मजात टेढ़े पैर की समस्या से प्रभावित बच्चों के लिए समय पर पहचान और उचित उपचार उपलब्ध हो जाए तो उनके चलने-फिरने की राह आसान हो सकती है। इसी उद्देश्य से अब सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में क्लबफुट की पहचान और उपचार की क्षमता को मजबूत करने की दिशा में पहल की गई है, ताकि बच्चों को उपचार के लिए दूर न जाना पड़े और परिवारों को अपने आसपास ही भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।इसी क्रम में सदर अस्पताल, जिले में क्लबफुट उपचार से संबंधित चिकित्सकीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया ग...