Kishanganj News: अपहरण की सूचना पर हरकत में आई सदर थाना पुलिस
किशनगंज, अक्टूबर 17 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना मिलते ही किशनगंज सदर थाना पुलिस हरकत में आ गई। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के अंदर अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया। साथ ही मामले में आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के अपहरण की शिकायत शनिवार की सुबह मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और लड़की की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। नाबालिग से जुड़े मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। नाबालिग लड़की की बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.