किशनगंज, अगस्त 27 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता रक्षाबंधन पर भाई-बहन को राखी बांधने की परंपरा तो सभी जानते हैं, लेकिन प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में गुरुवार को बच्चों ने इस पर्व को अनूठे अंदाज में मनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के बच्चों ने अपने हाथों से राखियां तैयार कीं और परिसर में लगे पेड़-पौधों के तनों पर राखी बांधकर उनकी रक्षा व नियमित देखभाल का संकल्प लिया। बच्चों की इस पहल ने रक्षाबंधन के पर्व को प्रकृति से जोड़ते हुए एक अलग संदेश दिया। बच्चों ने रंगीन कागज, धागे और अन्य उपलब्ध सामग्री से स्वयं राखियां तैयार कीं। राखी बनाने के दौरान बच्चों में खासा उत्साह रहा। इसके बाद बच्चों ने पेड़-पौधों के तनों पर राखियां बांधीं और उन्हें नियमित पानी देने, सुरक्षित रखने तथा किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाने का संकल्...