Kishanganj News: अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
किशनगंज, अगस्त 25 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। श्रावण मास की चौथी और अंतिम सोमवारी पर सोमवार को ठाकुरगंज पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह होते ही ठाकुरगंज के ऐतिहासिक हरगौरी शिव मंदिर सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। हरगौरी मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, पुष्प और पूजा की थाली लिए महिला-पुरुष भक्त कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मंदिर परिसर में लगातार हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: श्रावण की अंतिम सोमवारी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.