Kishanganj News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
किशनगंज, अक्टूबर 18 -- बहादुरगंज चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए किशनगंज पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र में गृहभेदन की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चांदी जैसे दिखने वाले आभूषण, ताला तोड़ने के औजार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने बताया कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी संतोष प्रधान के घर में 14 अक्टूबर को चोरी हुई थी। घर बंद कर बाहर गए गृहस्वामी जब वापस लौटे तो ताला टूटा मिला था। घर के अंदर सामान बिखरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.