नई दिल्ली, जुलाई 1 -- Kia Seltos खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने भारत में सेल्टॉस के दो नए वेरिएंट - GTX (O) and X-Line (O) को लॉन्च कर दिया है। इन नए वेरिएंट्स की शुरुआती कीमत 21.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये नए वेरिएंट अब सेल्टॉस रेंज के टॉप वेरिएंट हो गए हैं। नए वेरिएंट्स के साथ कंपनी सेल्टॉस में ADAS F+ ऑफर कर रही है, जो 28 अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा भी नए वेरिएंट्स में बहुत कुछ खास है। आइए जानते हैं डीटेल।जंक्शन क्रॉसिंग कोलिजन अवॉइडेंस जैसे शानदार फीचर सेल्टॉस के नए वेरिएंट्स में ऑफर किया जा रहा ADAS सिस्टम काफी अडवांस्ड है और यह 28 अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स के साथ सेफ्टी को बढ़ाता है। नए ADAS F+ पैकेज में कई नए फीचर्स हैं, जिनमें जंक्शन क्रॉसिंग कोलिजन अवॉइडें...