नई दिल्ली, जून 10 -- किआ इंडियन मार्केट में अपने पोर्टफोलियो को बड़ा करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कंपनी साल 2030 तक अपने 10 मॉडल्स लॉन्च करेगी। इनमें से आठ इलेक्ट्रिफाइड मॉडल्स होंगे। खास बात है कि इनमें से तीन प्रोडक्ट साल 2027 में आने वाले हैं। ये तीनों SUV हैं। इन एसयूवी का नाम Kia Syros EV, Kia Seltos Hybrid और Kia Sorento Hybrid है। इतना ही नहीं, इन सबके साथ नेक्स्ट जेनरेशन किआ सॉनेट भी अगले साल लॉन्च होने वाली है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।Kia Seltos Hybrid Kia Seltos हाइब्रिड को 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने वाली है। हालांकि, अभी इसके पावरट्रेन की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इस SUV में मौजूदा 115bhp, 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ही इलेक्ट्रिफाइड वर्जन दिया जाएगा। हाइब्रिड बैजिंग क...