नई दिल्ली, मार्च 30 -- किआ (Kia) ने अपनी न्यू-जेनरेशन सेल्टॉस को साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। नई सेल्टॉस का प्लैटफॉर्म पुरानी सेल्टॉस से अलग है। लॉन्च के समय कंपनी ने बताया था कि नई सेल्टॉस की बिल्ड क्वॉलिटी पर काम किया गया है। अब इसकी Bharat NCAP रेटिंग सामने आ गई है। भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में सेल्टॉस को चाइल्ड और अडल्ट सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं डीटेल।क्रैश पर सेफ था केबिन, एयरबैग भी खुले क्रैश टेस्ट इसकी ओवरऑल बिल्ड क्वॉलिटी और पैसेंजर्स की सेफ्टी को परखा गया है। सबसे पहले सेल्टॉस का फ्रंटल कोलिजन टेस्ट होता है, जिसमें यह 64 किमी/घंटा की स्पीड से एक ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर से टकराती है। टक्कर लगने पर फ्रंट बम्पर, ग्रिल, फेंडर, बोनट और हेडलाइट्स सभी डैमेज हो गए। सेल्टॉस के ड्राइवर साइड का वील भी डैमेज हो गया...