Kia की इस इलेक्ट्रिक कार का जलवा, पिछले महीने हर 3 में से 2 ग्राहकों ने इसी को खरीदा
नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- किआ की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Syros EV इंडियन मार्केट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अक्टूबर 2026 में कंपनी की टोटल इलेक्ट्रिक कार सेल में इस अकेले मॉडल की हिस्सेदारी करीब 63% रही। यानी किआ की ईवी कार के हर तीन में से दो ग्राहकों ने पिछले महीने इसी को खरीदा। इसी का नतीजा है कि अक्टूबर 2026 में इसकी 880 यूनिट रजिस्टर हुईं। कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार कारेन्स क्लाविस ईवी काफी पीछे रही। VAHAN के रजिस्ट्रेशन डेटा के मुताबिक अक्टूबर में किआ की टोटल 1,404 इलेक्ट्रिक कारें रजिस्टर हुईं। इनमें सिरोस ईवी की 880 यूनिट और कारेन्स क्लाविस ईवी की 519 यूनिट शामिल थीं। वहीं, महंगी EV6 और EV9 की कुल मिलाकर सिर्फ 5 यूनिट रजिस्टर हुईं। पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले किआ के ईवी रजिस्ट्रेशन में 86.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.