नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्यामजी सुबह और शाम की आरती से जुड़ी अहम अपडेट सामने आई है। श्री श्याम कमेटी ने बाबा श्याम के दरबार में होने वाली दो मुख्य आरतियों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में मंदिर समिति की ओर से आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। जारी सूचना के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष के समापन के बाद और मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष के प्रारंभ होने के कारण यह बदलाव किया गया है। अगर आप खाटू श्याम जी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां जान लें श्याम बाबा के सुबह या संध्या आरती का नया समय। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने मंदिर के समय सारिणी में बदलाव की जानकारी देते हुए कहा कि मंदिर की प्राचीन परंपरा के अनुसार मौसम और हिंदू महीनों में बदलाव के कारण समय-समय पर बाबा श्याम ...